टनकपुर: बैराज क्षेत्र में 6 अवैध दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने का...
गंदे पानी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जल जीवन मिशन...
भाजपा में सूरज प्रहरी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर भव्य स्वागत।...
उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का सीडीओ ने किया निरीक्षण डायलिसिस सेवाओं से क्षेत्रवासियों को मिल...
कमलपथ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल टनकपुर अस्पताल में...
उत्तराखंड /देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड...
वरिष्ठ फार्मासिस्ट रोशन लाल विश्वकर्मा के पिता का निधन चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन के...
टनकपुर में होमगार्ड कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला, मौत से परिवार में...
चम्पावत को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से जिला अस्पताल में लगेगी एमआरआई मशीन 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से, डीएम ने किया निरीक्षण चम्पावत 08 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से जनपद चम्पावत के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं। जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया परियोजना (ईमरजेंसी केयर रिस्पॉन्स प्रोजेक्ट) के अंतर्गत निर्मित हो रहे 50 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य तेजी से चल रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन यूनिट का स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष और एक्स-रे कक्ष का सघन अवलोकन किया।डीएम ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि ₹2022.90 लाख की लागत से निर्मित हो रही इस महत्वपूर्ण परियोजना को गुणवत्ता मानकों और तकनीकी पैरामीटरों के अनुरूप समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य से संवंधित कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।लगभग 50 बेड की यह आधुनिक यूनिट 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष और एक्स-रे कक्ष से सुसज्जित होगी। इसके बनने से गंभीर और आपातकालीन रोगियों को जनपद में ही उच्च स्तरीय इलाज सुलभ हो सकेगा और बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी।डीएम ने एमआरआई मशीन के इंस्टॉलेशन को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मशीन की स्थापना विशेषज्ञों की निगरानी में की जाए ताकि भविष्य में तकनीकी समस्याएँ न उत्पन्न हों। उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन की सीएसआर मद से एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है, जो मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।डीएम ने कहा कि परियोजना पूरा होने के बाद जनपद की स्वास्थ्य अवसंरचना और मजबूत होगी तथा सामान्य जन को सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल के अधिकारी तथा तकनीकी कर्मी भी उपस्थित रहे।
₹56 करोड़ की लागत से बन रही नई जिला जेल का डीएम ने किया...
