उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का सीडीओ ने किया निरीक्षण
डायलिसिस सेवाओं से क्षेत्रवासियों को मिल रही बड़ी राहत
चंपावत, 09 जनवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने शुक्रवार को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल भी मौजूद रहे।सीडीओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण प्रणाली और डायलिसिस यूनिट का जायजा लिया।
उन्होंने मरीजों व उनके तीमारदारों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान डायलिसिस ऑपरेटर ने बताया कि अब तक करीब 40 मरीजों को डायलिसिस सुविधा दी जा चुकी है।
वर्तमान में प्रतिदिन दो मरीजों का नियमित डायलिसिस हो रहा है, जिससे स्थानीय मरीजों को खासा लाभ मिल रहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया।इस अवसर पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का सीडीओ ने किया निरीक्षण डायलिसिस सेवाओं से क्षेत्रवासियों को मिल रही बड़ी राहत

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम