November 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा, 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ लगातार 15 माह से प्रदेश में

Dukan Ad
Dukan Ad

बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा, 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ लगातार 15 माह से प्रदेश में अव्वल

13 जिलों में सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल किया पहला स्थान, उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना की

योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : रामपाल सिंह

चम्पावत, 03 नवंबर। बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में चम्पावत जिले ने प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। जिला 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ लगातार 15 माह से उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिले की इस उपलब्धि पर मंगलवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्ति कीर्ति तिवारी ने जानकारी दी कि चम्पावत जनपद ने 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ पिछले 15 माह से प्रदेश में पहला स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने बताया कि जिले ने सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 13 जिलों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, रोजगार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

इस दौरान उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने जिले के अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की वास्तविक सफलता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को कार्यालयों तक सीमित न रहकर क्षेत्र में जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा की जाए और क्षेत्रीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में सड़कों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्ति कीर्ति तिवारी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बीस सूत्री कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक टीएस अन्ना, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया के लिए हैशटैग:

#Champawat #ChampawatNews #चम्पावत #बीस_सूत्री_कार्यक्रम #रामपाल_सिंह #DMChampawat #UttarakhandNews #मुख्यमंत्री_पुष्कर_सिंह_धामी #विकास_कार्य #जनकल्याणकारी_योजनाएं #ChampawatLive #आमजन_की_आवाज

शेयर करे