लोहाघाट। नगर के ठाड़ाढुंगा निवासी सहायक अभियंता सुभाष पाण्डेय की पुत्री आस्तिका पाण्डेय का वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित लोहाघाट और पूरे चम्पावत जिले में खुशी का माहौल है।
आस्तिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम स्कूल, लोहाघाट से प्राप्त की। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
आस्तिका की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
बेटियों की सफलता पूरे समाज का गौरव है। आस्तिका की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



More Stories
सफाई कर्मचारियों के वेतन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आयोग के उपाध्यक्ष ने की समीक्षा
लोहाघाट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, तीन स्थानों पर खेल मैदान और दो जगह बनेंगे मिनी स्टेडियम
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे