कमलपथ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल
टनकपुर अस्पताल में चल रहा इलाज
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलपथ के पास गुरुवार शाम एक अज्ञात वाहन और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार महिला सहित पैदल जा रही एक युवती घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बिचई निवासी मंजू चंद (39) स्कूटी से बनबसा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कमलपथ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पास से गुजर रही 18 वर्षीय चंदनी की साक्षी उप्रेती स्कूटी की चपेट में आकर घायल हो गई।सूचना पर पहुंची 108 आपात सेवा की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
कमलपथ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम