भाजपा में सूरज प्रहरी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर भव्य स्वागत।
चंपावत।
भाजपा में सूरज प्रहरी के अनुसूचित मोर्चा मंत्री पद पर नियुक्ति के बाद पहली मुख्यालय अपने घर पहुंचे सूरज प्रहरी का परिवार व स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया, उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
घर पहुंचने पर
बबीता प्रहरी (सभासद नागनाथ वार्ड), अनीता प्रहरी (पूर्व सभासद), मीना प्रहरी के नेतृत्व में बसंती देवी, गोविन्दी देवी, सीमा देवी, मोहनी देवी, रेखा देवी, गंगा देवी, आरती देवी, बबली देवी, मुन्नी देवी, रीना गौतम, खुशनुमा, पार्वती देवी, संगीता, मंजू, अजय प्रहरी, राहुल कुमार, रोशन प्रहरी, विजय कुमार, करीम बख्श आदि ने पुष्पार्पण कर सम्मानित किया।
ग्रामीणों ने धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए सूरज प्रहरी को पार्टी के प्रति निष्ठा का आह्वान किया।
तल्लादेश मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व स्वागत तल्लादेश मंडल के मंच पर पहुंचते ही मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह बोहरा के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता दलीप सिंह महर (सदस्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद), कैलाश अधिकारी (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), शैलेश जोशी (सदस्य जिला पंचायत), श्रीमती प्रेमा चिल्कोटी (सभासद), पारस महर (ग्राम प्रधान), अनिल महर (ग्राम प्रधान), महेश पुनेठा, मनोज कुमार जोशी (सदस्य क्षेत्र पंचायत), अर्जुन सिंह महर (सदस्य क्षेत्र पंचायत), राजू शर्मा, राकेश अधिकारी, हरीश बोहरा, भीम सिंह, हिमांशु कुमार, कमल भंडारी आदि उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान ‘गुरु गोरखनाथ बाबा की जय, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद’ के नारे गूंजे।
सूरज प्रहरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को गांव-गांव, बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। हम सभी मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। यह स्वागत पार्टी संगठन की एकजुटता का प्रतीक है, जो विपक्ष को कड़ा संदेश देता है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार