सचिवालय में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने पर 31 लाख रुपये की ठगी, शिक्षक बलवंत रौतेला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
… पूर्व में भी यूकेसीएसएससी नकल मामले में एसटीएफ नेेे किया था गिरफ्तार
लोहाघाट। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लोहाघाट में एक युवक को फर्जी नियुक्ति पर देकर 31 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला सहित तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट नगर के मोहित पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते साल वर्ष 2024 में फरवरी माह से जुलाई माह तक आरोपी बलवंत सिंह रौतेला निवासी कोलीढेक लोहाघाट, विजय भट्ट निवासी देहरादून और कविन्द्र सिंह उर्फ मायाराम सोनी निवासी अज्ञात ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 318(4),336(3),338,340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में भी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसएसआई भुवन चन्द्र आर्य कर रहे हैं।
पूर्व में भी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में भर्ती के सौदागर शशिकांत का करीबी लोहाघाट के शिक्षक बलवंत रौतेला को पूर्व में भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आरोप लगा था कि शिक्षक ने 40 छात्रों को पेपर बेचा था, इन छात्रों को नैनीताल के दो रिजॉर्ट में नकल कराई थी।
उन्हें यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में भर्ती के सौदागर शशिकांत का करीबी बताया जा रहा था।

More Stories
सिखों के सुप्रसिद्ध रीठा साहिब धाम में 29 से 31 मई तक होगा सलाना जोड़ मेले का आयोजन, डीएम ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
गैंग रेप षड्यंत्र और नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
गोल्ज्यू महोत्सव के तहत गोरल चौड़ मैदान में भव्य व्यावसायिक मेले का उद्घाटन