November 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा में 4.03 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

बनबसा में 4.03 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

**कैनाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज**

**बनबसा (चम्पावत)।** नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश और क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 25 नवंबर को थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में बनबसा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कैनाल के पास से गोविन्द गुप्ता (29) पुत्र मूल चन्द गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर छह, मीना बाजार, बनबसा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.03 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर थाना बनबसा में धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

**पुलिस टीम में शामिल रहे**

थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक नरेश सिंह मेहरा, हेड कांस्टेबल विजय राणा और कांस्टेबल कुंदन सिंह।

**नशे से दूर रहने की अपील**

चम्पावत पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करे