### चम्पावत सहित कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल, अजय गणपति को एसडीआरएफ की कमान
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। गृह सचिव शैलेश बगोली के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण आदेश में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन के इस निर्णय से पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुंभार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। अभिसूचना के एसपी मणिकांत मिश्रा को नया एसएसपी बनाया गया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक देवेंद्र पींचा को पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का एसएसपी बनाया गया है, जबकि टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
सीआईडी सेक्टर देहरादून के एसपी अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना इकाई का एसपी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का एसपी बनाया गया है।
46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक बनाया गया है। आईआरबी द्वितीय के सेनानायक किशनाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार को सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय का एसपी बनाया गया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में एसपी और सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की एसपी सरिता डोभाल को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है।
आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव के सेनानायक हरीश वर्मा को पीएसी की 46वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। यातायात निदेशालय के एएसपी शाहजहां जावेद खान को फायर सर्विस का एसपी और नैनीताल नगर के एसपी जगदीश चंद्र को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है।
शासन के इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।




More Stories
पाटी डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की हुई करियर मैपिंग और काउंसलिंग
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पांच केंद्रों पर 1,319 अभ्यर्थी पंजीकृत
लोहाघाट में 25 लाख की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार