November 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पाटी डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की हुई करियर मैपिंग और काउंसलिंग

पाटी डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की हुई करियर मैपिंग और काउंसलिंग

**हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से रूबरू हुए युवा, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन**

**पाटी (चम्पावत)।** डिग्री कॉलेज पाटी में प्रज्ञान टीएसपीए फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए करियर मैपिंग और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को करियर के विभिन्न विकल्पों के साथ हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञान फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शेखर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए करियर के प्रति जागरूक और लक्ष्य केंद्रित रहने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र में रोजगार की चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए उपलब्ध अवसरों पर भी चर्चा की।

ताज होटल कॉर्बेट के जनरल मैनेजर निवेदन कुकरेती ने ऑनलाइन विशेषज्ञ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक योग्यता, टीमवर्क और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रज्ञान फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा ने ‘उन्नति’ परियोजना की जानकारी देते हुए युवाओं के करियर निर्माण में ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रमों की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनीषा जोशी ने करियर मैपिंग और काउंसलिंग की प्रक्रिया समझाई।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार पांडेय ने करियर चयन में सही जानकारी, निरंतर सीखने और कौशल विकास को महत्वपूर्ण बताया। वहीं डॉ. गीता कुमारी पांडेय ने तकनीकी सहयोग के संबंध में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से करियर संबंधी प्रश्न पूछे गए। उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन और सुझाव दिए।

शेयर करे