अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ के दौरान युवक घायल, पैर की हड्डी टूटी
**टनकपुर उप जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी**
**बनबसा/टनकपुर।** बनबसा स्थित सैनिक छावनी परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन बुधवार को दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया। गिरने से युवक के पैर की हड्डी टूट गई। भर्ती स्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के पैर का ऑपरेशन किया जाना है।
जानकारी के अनुसार, देवीधुरा निवासी हिमांशु (20) पुत्र महा सिंह अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ के दौरान असंतुलित होकर अचानक गिर गया। इससे उसके पैर के टखने के पास की हड्डी टूट गई। आनन-फानन में उसे टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने जांच के बाद ऑपरेशन को जरूरी बताया।
ऑपरेशन से पहले अभ्यर्थी के परिजनों को सहमति के लिए बुलाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद सर्जरी की जाएगी। हालांकि, सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उपचार को लेकर परेशानी सामने आ रही है।
ऐसे में युवक का ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में होगा या किसी निजी अस्पताल अथवा हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में कराया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है।

More Stories
लोहाघाट और चंपावत में पार्किंग सुविधाओं के विकास को मिलेगी गति
मादली के पास दो वाहनों की भिड़ंत, चार लोग घायल
चंपावत के चर्चित दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आनंद महारा को जमानत,ट्रायल कोर्ट में किशोरी अपने पूर्व के बयानों से पलटी