चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद चंपावत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली चंपावत क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2025 को चेकिंग के दौरान एएनटीएफ पुलिस टीम ने एक युवक को 845 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज बिष्ट, निवासी राकड़ीफुलारा, चंपावत का रहने वाला है और उसकी उम्र 27 वर्ष है।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस अधिकारियों की टीम सोनू सिंह (प्रभारी एएनटीएफ), हे.का. ललित कुमार, का. राज कुमार और का. अशोक वर्मा—ने मिलकर अभियुक्त को धर दबोचा।
इस दौरान अभियुक्त के पास से 845 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद उस पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, ड्रग्स के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रयास तेज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को इस दिशा में सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
भण्डारबोरा जिला पंचायत सीट मामले में शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिला स्टे
पाटी नगर पंचायत चुनाव: 77.99% मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार