नेपाल जेल से फरार अपराधी को पंचम वाहिनी एस.एस.बी. ने किया गिरफ्तार |
आज 3 अक्टूबर को पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत के सीमाचौकी खल्दुन्गा-॥ के कार्यक्षेत्र में बलकार्मिकों द्वारा परशुराम घाट के समीप स्पेशल ऑपरेशन नाका लगाया गया था । एस.एस.बी. की स्पेशल ऑपरेशन टीम के द्वारा एक संदिग्ध नेपाली कैदी को गिरफ्तार किया गया हैं।
नेपाल में पिछले दिनों में हुए जैन जी उग्र और हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जेल से फरार कैदियों की घटनाओं के बाद से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पंचम वाहिनी एस.एस.बी. के द्वारा मुस्तैदी के साथ सीमा की निगरानी की जा रही हैं।
इसी क्रम में रबर ट्यूब की सहायता से परशुराम घाट के समीप काली नदी को पार कर नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था उसी समय एस.एस.बी. की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । कमांडेंट एस.एस.बी., L.I.O टनकपुर और स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में कैदी से प्रारंभिक पूछताछ एवं पहचान के सत्यापन के उपरांत उसने बताया कि वह नेपाल जिला- डडेलधुरा की जेल से भागा हुआ फरार कैदी हैं।वर्तमान में कैदी को आवश्यक पूछताछ और जरूरी कार्यवाही के उपरांत APF और सशस्त्र प्रहरी नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
भण्डारबोरा जिला पंचायत सीट मामले में शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिला स्टे
पाटी नगर पंचायत चुनाव: 77.99% मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार