पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत
पत्नी की मौत से पति भी हुए बेसुध, बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र में रविवार सुबह पानी की टंकी साफ करते समय 50 वर्षीय महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट निवासी कलावती देवी (50) रविवार सुबह करीब छह बजे अपने पति केदार सिंह अधिकारी के साथ घर की छत पर पानी की टंकी साफ करने गई थीं। टंकी साफ करने के लिए जैसे ही वह झुकीं, इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पत्नी की अचानक मौत से पति केदार सिंह भी कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला की अचानक मौत से क्षेत्रवासी भी स्तब्ध हैं।
पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्मला माहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, सरपंच ललित मोहन जोशी, प्रधान नवीन जोशी समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने कलावती देवी के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन