October 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नमामि गंगे समिति की बैठक में जल संरक्षण और सीवेज प्रबंधन की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

नमामि गंगे समिति की बैठक में जल संरक्षण और सीवेज प्रबंधन की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

लेगेसी वेस्ट का समयबद्ध निस्तारण करने और प्रस्तावित एसटीपी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चम्पावत, 29 अक्टूबर। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों में जमा पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) का वैज्ञानिक तरीके से शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों और जल स्रोतों में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट न पहुंचे। इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। साथ ही फ्लड प्लेन जोनिंग के तहत चिह्नित गांवों के सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का सटीक चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर, पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र और बनबसा में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नगर निकाय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) सहित संबंधित संस्थाओं के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, एसडीओ सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे