September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
चंपावत। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने बनबसा में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में बनबसा पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार को लालकोठी रोड स्थित सानियानाला के पास चेकिंग के दौरान अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक निवासी नालापार, मोरीगेट, कोतवाली रामपुर, उत्तर प्रदेश को पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, आरोपित थाना शहर कोतवाली रामपुर का हिस्ट्रीशीटर (HS नंबर 282-A) है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, वाहन चोरी और मादक पदार्थ तस्करी समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मामले में बनबसा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 71/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में की ।

शेयर करे