ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 992 ग्राम चरस के साथ पांच गिरफ्तार
चल्थी चेकपोस्ट पर आर्टिगा कार की तलाशी में मिली चरस, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
चम्पावत। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 992 ग्राम चरस बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त आर्टिगा कार को भी कब्जे में लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत के संकल्प के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में 28 अक्टूबर को एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चल्थी गेट पर यूके-06-बीएस-2063 नंबर की आर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस ने कार सवार पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम
1. नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ, निवासी कचलाकोट, थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल।
2. जितेंद्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह, निवासी बमनपुरी, थाना सितारगंज, ऊधम सिंह नगर।
3. मोहन जोशी पुत्र अंबादत्त जोशी, निवासी चल्थिया, थाना पाटी, चम्पावत; वर्तमान पता नानकमत्ता क्षेत्र, ऊधम सिंह नगर।
4. पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह, निवासी बमनपुरी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर।
5. कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह, निवासी धूसरी, थाना नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर।
यह हुई बरामदगी
– 992 ग्राम चरस
– आर्टिगा कार संख्या यूके-06-बीएस-2063
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, तपेंद्र जोशी, महेंद्र डंगवाल तथा कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित चौधरी, सूरज कुमार, कुलदीप कुमार, सुंदर सिंह और आनंद नेगी शामिल रहे।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे से संबंधित जानकारी देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपातकालीन सेवा के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से हराया, उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ और सचिव पद पर सुरेश तिवारी विजयी
विद्या वाहिनी से आसान होगा विद्यार्थियों का स्कूल तक का सफर, छह विद्यालयों को मिले 11 वाहन
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, घी-मिठाई और नमकीन के नमूने लिए