October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से हराया, उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ और सचिव पद पर सुरेश तिवारी विजयी

Dukan Ad
Dukan Ad

मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय

निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से हराया, उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ और सचिव पद पर सुरेश तिवारी विजयी

टनकपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव में भुवन चंद्र पांडेय ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से पराजित किया। भुवन चंद्र पांडेय वर्तमान में चंपावत ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख हैं। इससे पहले वह वर्ष 2016 में भी मंदिर समिति के अध्यक्ष चुने गए थे।

मंगलवार, 27 अक्टूबर को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान कराया गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी पं. पूरन चंद्र तिवारी और पुलिस प्रशासन की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भुवन चंद्र पांडेय को 168 मत मिले, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 155 मत प्राप्त हुए। नीरज पांडेय को 49 और प्रकाश पांडेय को पांच मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह भुवन चंद्र पांडेय ने 13 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

अन्य पदों पर ये प्रत्याशी जीते

उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ तिवारी ने 214 मत हासिल कर संजू पांडेय को 55 मतों से हराया। संजू पांडेय को 159 मत मिले।

सचिव पद पर सुरेश तिवारी ने दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्हें 202 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गिरीश चंद्र पांडेय को 177 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र तिवारी ने 211 मत हासिल कर कैलाश पांडेय को 46 मतों से पराजित किया।

धाम के विकास और सुविधाओं के विस्तार का संकल्प

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

शेयर करे

You may have missed