October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रेस्टोरेंट में अवैध शराब बेचने पर एक गिरफ्तार, 100 पव्वे बरामद

Dukan Ad
Dukan Ad

रेस्टोरेंट में अवैध शराब बेचने पर एक गिरफ्तार, 100 पव्वे बरामद

लोहाघाट में पुलिस की कार्रवाई, काउंटर से मिली माल्टा मार्का देशी शराब

लोहाघाट। रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के काउंटर से माल्टा मार्का देशी शराब के 100 पव्वे टेट्रा पैक बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और अनधिकृत रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण और लोहाघाट थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोहरा होटल एवं रेस्टोरेंट में चेकिंग की। इस दौरान काउंटर से 100 पव्वे माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रविंद्र कुमार पुत्र किशोर कुमार, निवासी ग्राम नरसिंह डाणा, चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना लोहाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंदन बोहरा, अपर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल संजय साहनी और कांस्टेबल पवन भट्ट शामिल रहे।

चम्पावत पुलिस ने लोगों से अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और अनधिकृत रूप से शराब परोसने जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

#ChampawatPolice #LohaghatPolice #Lohaghat #Champawat #अवैधशराब #पुलिसकार्रवाई #शराबतस्करी #UttarakhandPolice #ChampawatLive

शेयर करे