October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विधानसभा चुनाव 2027: चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच जारी

Dukan Ad
Dukan Ad

विधानसभा चुनाव 2027: चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच जारी

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं, पारदर्शिता के साथ जांच पूरी करने के निर्देश

चम्पावत, 26 अक्टूबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत चम्पावत जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य जारी है। कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं।

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए जांच कार्य निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी की देखरेख में जांच प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य मशीनों की तकनीकी स्थिति और कार्यप्रणाली की जांच कर उनकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

बइस दौरान ईवीएम के नोडल अधिकारी विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस अधिकारी, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विनय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

#Champawat #EVM #VVPAT #विधानसभा_चुनाव2027 #जिला_निर्वाचन_अधिकारी #ChampawatLive #चंपावत_लाइव

शेयर करे

You may have missed