October 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

नवंबर तक तैयार होंगे बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी मैदान

लोहाघाट। छमनियां में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी मैदान का निर्माण नवंबर तक पूरा करने को कहा। उन्होंने छात्रावास भवनों का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी प्रवेश सत्र में कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निर्माणाधीन इस कॉलेज का उद्देश्य बालिकाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कॉलेज के तैयार होने से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभावान छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्हें एक ही परिसर में रहने और नियमित खेल अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल मैदानों और छात्रावास भवनों का निर्माण समय पर पूरा होने से छात्राओं को खेल प्रतिभा निखारने और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

#Champawat #Lohaghat #बालिका_स्पोर्ट्स_कॉलेज #मनीष_कुमार #पुष्कर_सिंह_धामी #खेल_प्रशिक्षण #ChampawatLive

शेयर करे