अस्पताल में रील
अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
एंकर…फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने की काउंसलिंग, भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत
चम्पावत। जिला चिकित्सालय में रील बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में चम्पावत पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 अक्टूबर को उसे कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। संबंधित व्यक्ति ने जानकारी के अभाव में ऐसा करना बताते हुए भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने का लिखित माफीनामा दिया।
कोतवाली चम्पावत पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की काउंसलिंग करने के बाद उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 152 के तहत चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी जा रही है।
सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि अस्पतालों, विद्यालयों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर केवल लाइक और शेयर पाने के लिए रील या वीडियो न बनाएं। इससे आमजन को परेशानी होने के साथ ही सार्वजनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों की गरिमा और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

More Stories
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार
चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को सजा, छह और चार साल का कठोर कारावास
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम