हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
चंपावत/हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी (52) का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान पूर्वाह्न में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
गिरिजा शंकर जोशी ने चंपावत समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दी थीं। अपने मिलनसार स्वभाव, मृदुल व्यवहार और कर्मठ कार्यशैली के कारण वह पत्रकारों और अधिकारियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन को सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
जोशी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे,कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष पूरन कठायत समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, संगठन गिरीश सिंह बिष्ट, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, दिनेश पांडे, चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, योगेश जोशी, बृजेश पांडे, संतोष जोशी, विनोद चतुर्वेदी, मोहन जोशी, नवल जोशी, गौरी शंकर पंत, बाबूलाल यादव, दीपक फुलारा, दीपक धामी,लक्ष्मण बिष्ट,जय पुनेठा,राजेश देउपा, नवीन देउपा और दिनेश खर्कवाल सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण