September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान

Dukan Ad
Dukan Ad

शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान

लोहाघाट। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को 462वें चरखा सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने देहरादून में उन्हें चरखा भेंट कर सम्मानित किया।

अवधेश पंत ने कहा कि ‘हर घर चरखा’ अभियान स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। अभियान के तहत समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को चरखा भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।

डॉ. सुमन पाण्डेय को इससे पहले आठ सितंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया था। एक सप्ताह के भीतर उन्हें दो सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।

डॉ. पाण्डेय ने सम्मान के लिए अवधेश पंत और परिषद का आभार जताते हुए इसे चंपावत जिले, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को समर्पित किया।

शेयर करे