396 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
चम्पावत। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने 396 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चरस के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी और कोतवाली चम्पावत पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अगस्त को टनकपुर-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर बनलेख से करीब 200 मीटर पहले चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK06BH-2561 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 396 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राम सिंह कैड़ा (45) पुत्र अमर सिंह कैड़ा, निवासी विहिगिधौर, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
396 ग्राम अवैध चरस
एक मोटरसाइकिल संख्या UK06BH-2561
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

More Stories
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय