लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत छुलापें निवासी डॉ. नवीन पंत की आगामी पुस्तक ‘युवा उत्तराखंड : शिक्षा-कौशल-आत्मनिर्भरता’ के कवर पृष्ठ का लोकार्पण देहरादून में किया गया।
पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल, नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता नीरज पांडेय तथा हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राकेश डोभाल ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. नवीन पंत ने बताया कि पुस्तक में युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने पुस्तक के कवर पृष्ठ के लोकार्पण में सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया।


More Stories
बनबसा में 198 पैकेट व बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव 2027: चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच जारी
गहतोड़ा गांव की सड़क के डामरीकरण का रास्ता साफ, वन भूमि को मिली सैद्धांतिक मंजूरी