September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच

Dukan Ad
Dukan Ad

800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच

चंपावत। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। इस बार मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित अनियमितता और रुपये मांगने का मामला सामने आया है। लोहाघाट निवासी अनुभूति राय पौड़ी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने जिला अस्पताल पहुंची थीं।

अनुभूति के अनुसार मेडिकल प्रमाणपत्र के लिए उन्हें ऑर्थोपेडिक, स्त्री रोग, एनेस्थीसिया और ईएनटी विशेषज्ञ से जांच करानी थी। अधिकांश चिकित्सकों से जांच कराने के बाद ईएनटी सर्जन डॉ. नरेंद्र चौहान ने उन्हें ऑडियोमेट्रिक टेस्ट
जांच कराने के लिए लिखा उनका कहना है कि यह जांच जिला अस्पताल में नहीं होती है।

आरोप है कि पूछताछ करने पर उन्हें अस्पताल के नीचे एक प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराने की बात कही गई। वहां मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर अर्जेंट रिपोर्ट के लिए 800 रुपये मांगे। अनुभूति के मुताबिक, जब उन्होंने जांच के बारे में पूछा तो उन्हें बिना टेस्ट किए ही रिपोर्ट देने की बात कही गई और बताया गया कि अधिकांश मामलों में रिपोर्ट सामान्य आती है।

इस पर अनुभूति वहां से लौट गईं। बाद में अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि तीन बज चुके हैं और चिकित्सकों के चले जाने के कारण उस दिन प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाएगा। अगले दिन गुरुवार को करीब 10 बजे वह दोबारा जिला अस्पताल पहुंचीं और पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी से मिलीं पीएमएस ने उनका मेडिकल प्रमाणपत्र जारी कर दिया।

अस्पताल में खाली है ऑडियोमेट्रिक
का पद

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑडियोमेट्रिक टेस्ट का पद रिक्त है। पद भरने के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच किसी मेडिकल स्टोर या सामान्य लैब में नहीं हो सकती। इसके लिए निर्धारित व्यवस्था और साउंडप्रूफ केबिन और ऑडियोमेट्रिक मशीन
की आवश्यकता होती है।
मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।

शेयर करे