ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडे
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
लोहाघाट। शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में आयोजित ज्ञान गंगा सम्मान-2026 समारोह में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।
कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
आयोजक संस्था की सचिव डॉ. पूजा पोखरियाल और कुसुम कांता फाउंडेशन की संस्थापक विदुषी निशंक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
डॉ. सुमन पांडेय को सम्मान मिलने पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी सहित डॉ. दीपा सिंह, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सरोज पंत, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. सीमा नेगी, चंद्रा जोशी समेत महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडेय, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी डॉ. पांडेय की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे
दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार, SOG ने आरोपी को दबोचा