October 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने और लापरवाही न करने को कहा।

समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन पर कुल 133 प्रकरण लंबित पाए गए। इनमें एल-1 स्तर के 113 और एल-2 स्तर के 20 मामले शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के 15, जल संस्थान के 12, राजस्व विभाग के 11 और नगर निकायों के 10 प्रकरण लंबित हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने, जरूरत पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक से अधिक विभागों से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, बीसी पंत, उज्ज्वल डालाकोटी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे