October 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये

Dukan Ad
Dukan Ad

आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद

प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये

चम्पावत। जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त आवासों के पुनर्निर्माण के लिए 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूरी मिल गई है। इन सभी लाभार्थियों को जल्द ही पहली किस्त के रूप में 60-60 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि स्वीकृत आवासों में बाराकोट विकासखंड के 21, लोहाघाट के नौ, पाटी के तीन और चम्पावत के दो आवास शामिल हैं। सभी आवासों की जियो टैगिंग पूरी हो चुकी है।

प्रथम किस्त के रूप में लाभार्थियों को कुल 21 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार दूसरी किस्त में 40 हजार और तीसरी किस्त में 30 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को अपने आवासों का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी।

शेयर करे