बनबसा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2770 कैप्सूल और टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान कार से मिलीं प्रतिबंधित दवाएं, तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज
चम्पावत। बनबसा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से बरेली निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को बनबसा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग प्वाइंट पर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 1680 कैप्सूल, 790 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 300 टेपेंटाडोल टैबलेट बरामद हुईं। इसके अलावा चार हजार रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी मिला।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्रम सिंह पुत्र भूपन लाल, निवासी ग्राम महोलिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मामले में तस्करी के नेटवर्क और दवाओं की आपूर्ति के स्रोत की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने कुमाऊं क्षेत्र में दवाओं की सप्लाई करने की बात बताई है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बनबसा निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर आमजन से तत्काल जानकारी देने की अपील की है।

More Stories
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार
चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को सजा, छह और चार साल का कठोर कारावास
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम