September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता..गिरीश सिंह बिष्ट
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन
चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोकी रैली
चंपावत/देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। चंपावत जिले से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने देहरादून पहुंचे।
परेड ग्राउंड में आयोजित सभा के बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोक दिया। इससे आक्रोशित कुछ कर्मचारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और मौके पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री के को-ऑर्डिनेटर भुवन रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शेयर करे