September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी

Dukan Ad
Dukan Ad

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी

चम्पावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर गेट मीटिंग कर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी सात सितंबर से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता और सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन तथा उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन शामिल है।

वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर संगठन की शासन स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी है, लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से फेडरेशन के रोस्टर के अनुसार आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

गेट मीटिंग में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी समेत महेश सिंह, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र पांडे, पंकज सिंह, वीरेंद्र शाह, हरिश्चंद्र भट्ट, सुरेंद्र गोस्वामी, संतोष कुमार उप्रेती, मनोहर लाल, सुरेश चंद्र कापड़ी, संजय नाथ, मुकेश जोशी, आनंद सिंह नेगी, गिरीश चंद्र, रघुनंदन सिंह, कैलाश नाथ महंत, निरंकार मिश्रा, यतेंद्र सिंह राणा, शाहिद अली, सचिन कोहली, ललित मोहन चतुर्वेदी, योगेश पांडे, विमला जोशी, विजय कुमार टम्टा, वीरेंद्र कुमार आर्य, गौरव कापड़ी, अलंकर्ता, रेनू भट्ट, हिमांशु वारी, आकांक्षा वर्मा, कमलेश रावत, नवीन कुमार, भवानी दत्त जोशी, दीपक कुमार, गौरव जुकरिया व प्रभाकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

शेयर करे