June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत दशहरा महोत्सव का सफल आयोजन माया उपाध्याय के गीतों पर थिरके दर्शक

चंपावत। नगर के रामलीला मंच नागनाथ में श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देर रात तक स्टार नाइट का आयोजन हुआ। लोक गायक माया उपाध्याय ने एक से बढ़कर एक कुमाऊनी गाने प्रस्तुत किये । उन्होंने हाई काकड़ी झिले मां नून पीसो सिले मा, क्रीम पाउडर,गोरि मुखड़ी दिलमा,पहली मुलाकात गानों पर दर्शकों ने भी खूब ठुमके लगाए।
नव हिमालय योग कला समिति के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सामंत, सी हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, डॉ बीसी जोशीने किया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि महोत्सव कराकर कलाकारों को मंच प्रदान करने का काम किया गया। आयोजन के माध्यम से सभी लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है। इस दौरान  समिति के अध्यक्ष भगवत शरण राय उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे,जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी,सूरज प्रहरी, सुधीर साह,जगदीश अधिकारी,भानु तड़ागी समेत तमाम लोगों ने दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

शेयर करे