April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

रुमझुमा चौमास लागिरो..लडीधूरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

चंपावत बाराकोट/ विकासखण्ड बाराकोट में चल रहे 6 दिवसीय लडीधूरा महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मां पूर्णागिरी कालेज आफ एजुकेशन चम्पावत डा कृष्णा अधिकारी, ग्राम प्रधान बाराकोट सम्राट विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा द्वारा भगवती की वन्दना से किया। दल नायक गोपाल चम्याल के नेतृत्व में गायक सूरज प्रकाश, किशोर कांछा के गीत लड़ीधूरा कौतिक में आईरे बहार, अंजना सिंह के गीत *’रुमझुमा चौमास लागिरो डान कान में* ने रंगारंग गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात सांस्कृतिक दल कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट द्वारा दल नायक भैरव दत्त राय के नेतृत्व में गायक प्रदीप कुमार, मंजू आर्या व रूद्राक्ष पंत के गीतों *ओ भाना रंगीलो भाना…., चांदी बटन कुर्ती कालर मां….* गीतों में अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा गायक कमलजीत ढकरियाल ने नेपाली, कुमाऊनी, हिन्दी गीतों व कुमाऊनी नृत्यांगना भावना बोहरा की प्रस्तुति में देर रात तक दर्शक नाचते गाते रहे।

 

*विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं के परिणाम*
सांस्कृतिक झांकी में प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट द्वितीय व सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज काकड़, एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला द्वितीय, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाराकोट तृतीय स्थान पर रहा।
डांस प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में दिव्यांशी जोशी प्रथम, सानविका जोशी द्वितीय, गुंजन अधिकारी व विहान वर्मा तृतीय स्थान रहे ।
चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में गुंजन अधिकारी, दिव्यांक कुमार, फाल्गुनी पाठक क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में ओमी जोशी, यशिका, अक्षत अधिकारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंशिका, सोनम विश्वकर्मा, मानसी जोशी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में वैष्णवी अधिकारी, विनय जोशी, अंशिका कालाकोटी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।

इस मौके पर अध्यक्ष लडीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट नगेन्द्र कुमार जोशी, जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चन्द्र जोशी ‘योगी’, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी,रजत वर्मा,ऋतेश कुमार वर्मा, प्रदीप ढेक, सुनील वर्मा, लोकमान सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेन्द्र अधिकारी, दीनू अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, राहुल जोशी, शुभम नाथ, ललित मोहन जोशी, सौरव नाथ, रिंकू अधिकारी, सूरज, निहारिका फर्त्याल, कुमकुम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

*लड़ीधुरा महोत्सव में प्रथम दिन एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, बाराकोट का दबदबा*

बाराकोट। लड़ीधूरा महोत्सव में चल रही विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के होनहारों का दबदबा रहा।
विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने बताया कि बाराकोट में चल रहे लड़ीधूरा महोत्सव की झांकी प्रतियोगिता में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी को द्वितीय स्थान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान प्राथमिक वर्ग कनिक कालाकोटी एवं प्रियांशु जोशी की जोड़ी प्रथम, सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग आदित्य अधिकारी एवं ईनेश सिंह की जोड़ी द्वितीय, सामान्य ज्ञान सीनियर वर्ग साक्षी गोस्वामी एवं अमन कालाकोटी की जोड़ी द्वितीय, चित्रकला प्राथमिक गुंजन अधिकारी प्रथम, चित्रकला जूनियर यशिका कर्कवाल द्वितीय, चित्रकला सीनियर मृदुल जोशी द्वितीय स्थान पर रहे हैं।
श्री गड़कोटी ने बताया कि विद्यालय सदैव ही नौनीहालों के विकास के लिए संकल्पित और वचनबद्ध रहते हुए नौनिहालों के विकास के लिए कार्य कर रहा है, विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य ही कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे नौनिहालों को शहरी क्षेत्र की भांति शैक्षिक परिवेश और ज्ञान उपलब्ध कराया जा सके, इस हेतु विद्यालय के विद्वान शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए नौनीहालों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नवाचार से रूबरू कराते हुए उनके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान सूरज राय, शिवानी बोरा नवल जोशी,रजनीश जोशी, रेनू सुतेड़ी, बबीता अधिकारी, वर्षा जोशी,पवन कुमार, गीता अधिकारी,गीतांजलि कोठारी, मनीषा मिश्रा, दीक्षा जोशी , शिवानी आदि उपस्थित रहे

शेयर करे