September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत में मछली पालन के लिए फिशिंग बीट आवंटन में पारदर्शिता हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ।

जनपद चंपावत की नदियों, झीलों और तालाबों में मछली पालन से जुड़ी फिशिंग बीट के आवंटन एवं संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।यह समिति शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं अनुमोदन के तहत ही बीट निर्माण की प्रक्रिया का सत्यापन, आवंटन तथा संचालन की निगरानी करेगी। साथ ही यह आवेदनकर्ताओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी जिससे मछली पालन की गतिविधियां कुशल एवं पारदर्शी रूप में संचालित हों।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय जल स्रोतों की शुद्धता बनाए रखना, पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना और अवैध बीट निर्माण को रोकना है। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अवैध बीट निर्माण से बचें तथा आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों या समिति से संपर्क करें।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, जनपद मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे