September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सिमल्टा गाँव बना ‘मशरूम विलेज’, किसानों को मिला 80% सब्सिडी पर मशरूम कंपोस्ट

Dukan Ad
Dukan Ad

सिमल्टा गाँव को मिला ‘मशरूम विलेज’ का दर्जा, उद्यान विभाग ने बांटी 6.5 टन कंपोस्ट

चंपावत । आदर्श गाँव सिमल्टा को ‘मशरूम विलेज’ के रूप में चयनित किया गया है। मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने यहां किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 6.5 टन मशरूम कंपोस्ट का वितरण किया।एडीओ उद्यान विभाग निधि जोशी ने बताया कि कुल 11.5 टन कंपोस्ट विभाग द्वारा मंगाई गई है, जिसे किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों को मशरूम की खेती की ओर आकर्षित करना और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।कंपोस्ट वितरण में ग्रामीणों के साथ ही एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी शामिल किया गया। इनमें पुष्पा बोहरा, हीरा बोरा, तथा ग्रामीण गिरीश पालीवाल, हरीश जोशी, मनोज, कमल गिरी आदि को कंपोस्ट वितरित की गई।इस अवसर पर एडीओ निधि जोशी के साथ सुपरवाइज़र अंजलि भी मौजूद रहीं। विभाग ने बताया कि आगे भी सिमल्टा में मशरूम उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग लगातार जारी रहेगा।

शेयर करे