राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सौवें स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन एवं संगोष्ठी का आयोजन
चम्पावत के दीप्तेश्वर, छतार बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सेवा प्रमुख श्री हीराबल्लभ उप्रेती थे एवं अध्यक्षता पूर्व खंड कार्यवाह श्री जगदीश तिवारी ने की।इस अवसर पर शस्त्र पूजन, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री उप्रेती ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नागपुर से पौधे के रूप में शुरू हुआ संघ, आज वटवृक्ष के समान समाज के विभिन्न वर्गों में अपनी सेवा भावना का विस्तार कर रहा है। संघ ने किसी एक व्यक्ति को गुरु मानने के बजाय भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर कार्य किया है।अध्यक्षीय भाषण में श्री जगदीश तिवारी ने अपने जीवन काल में हुए राम मंदिर आंदोलन पर प्रकाश डाला एवं संघ के जनसेवा कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।इस मौके पर नगर संघचालक श्री बची सिंह पुजारी, जिला प्रचारक श्री रमेश, चंद्रकिशोर बोहरा, गोविंद सामंत, मुकेश कलखुडिया, गौरव पांडेय, हर्षित राय, मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा चिलकोटी, महेश जोशी, लोकमणि पंत, रमेश उप्रेती, भगवती भट्ट, गणेश बगौली, प्रकाश पांडेय, चंद्रप्रकाश पुनेठा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार