चम्पावत। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में रविवार को फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में साइक्लिंग के साथ-साथ रन एंड वॉक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी हिमवीरों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक रविवार को मोटर वाहन के बजाय साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाकर न केवल स्वयं को फिट रखा जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
इस दौरान प्रतिभागियों को फिटनेस, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कमांडेंट संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी गौरव कुमार, सहायक सेनानी अनिल कुमार, डॉ. शेरा खान, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह बिष्ट सहित 36वीं वाहिनी के सभी हिमवीर एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा