October 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सत्र लाभ प्रकरण की जांच की मांग, मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दिया धरना

Dukan Ad
Dukan Ad

सत्र लाभ प्रकरण की जांच की मांग, मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दिया धरना

चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोचन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन हिमांशु मुरारी ने किया।

इस दौरान वक्ताओं ने सत्र लाभ के तहत कार्यरत शिक्षक को मूल तैनाती के लिए कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी में मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के खिलाफ कथित अशोभनीय नारेबाजी, कार्यालय के रसोईघर में ताला लगाने और सामान ले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।

वक्ताओं ने नियमों के विपरीत दिए गए सत्र लाभ के प्रकरण की जांच कराने और संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की।

धरने में मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली, मिंटू सिंह राणा, कैलाश नाथ महंत, एलएम चतुर्वेदी, गणेश जोशी, भूपेश देव, अशोक फर्त्याल, मुकेश जोशी, दिनेश नाथ, हर्षित धोनी, आदित्य ओली, गौरव जुकरिया, प्रवीण बिष्ट, लोकेश जोशी, नवीन चंद्र पुनेठा, विशाल बोहरा, रवींद्र सिंह, सोबन सिंह, सुमित कुमार, दिनेश चंद्र भट्ट, ललित मोहन भट्ट और नवल कलाकोटि समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

शेयर करे