October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत क्रिकेट एसोसिएशन से हटा प्रतिबंध, 4 नवंबर को होंगे चुनाव

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत क्रिकेट एसोसिएशन से हटा प्रतिबंध, 4 नवंबर को होंगे चुनाव

25 अक्टूबर को नामांकन, 29 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका

चम्पावत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पत्र के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चम्पावत पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन को आगामी चुनाव कराने की अनुमति मिल गई है। एसोसिएशन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित आपात बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किया गया।

एसोसिएशन के सचिव नीरज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चार नवंबर को सुबह 11 बजे मतदान होगा और इसी दिन दोपहर तीन बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बैठक में तय किया गया कि चुनाव सीएयू की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक के निर्देशों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव से पहले सभी सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क और मतदान शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति सदस्यों की ओर से की जाएगी।

बैठक में कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, हेमंत वर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ साह, सुनील गड़कोटी, सन्नी वर्मा और सुरेश पाटनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

#Champawat #CricketAssociation #CAU #ChampawatNews #क्रिकेटचुनाव #चम्पावत

शेयर करे