October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

40 हजार रुपये की लागत से सोलर कार बनाने वाले राहुल सम्मानित

Dukan Ad
Dukan Ad

40 हजार रुपये की लागत से सोलर कार बनाने वाले राहुल सम्मानित

डीएम ने माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

चम्पावत। मादली निवासी युवा नवाचारी राहुल नरियाल ने सोलर कार तैयार कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राहुल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पिता भैरव दत्त नरियाल और माता बसंती देवी को भी सम्मानित किया गया।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र राहुल ने करीब एक माह के प्रयास और लगभग 40 हजार रुपये की लागत से एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता वाली सोलर कार तैयार की है। वह डेराबस्सी स्थित लोंगोवाल पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत हैं। राहुल की इस पहल को वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग और तकनीकी नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

जिलाधिकारी ने राहुल की मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवाचार के क्षेत्र में आगे भी प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

शेयर करे