बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 7.38 लाख रुपये लगभग कीमत
धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े आरोपी, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी भी बरामद
चम्पावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस ने धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 7.38 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 350 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। तीनों के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव सक्सेना (24), देवेंद्र सिंह (54) और अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू (28), निवासी मीना बाजार, बनबसा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अनूप सक्सेना के खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गौरव सक्सेना का भी आपराधिक इतिहास बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

More Stories
बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सत्र लाभ प्रकरण की जांच की मांग, मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दिया धरना
चम्पावत क्रिकेट एसोसिएशन से हटा प्रतिबंध, 4 नवंबर को होंगे चुनाव