September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर की टाल से बरामद अवैध सागौन मामले में आरोपित गिरफ्तार
चम्पावत/टनकपुर। टनकपुर में अस्पताल रोड स्थित एक टाल से भारी मात्रा में बरामद अवैध सागौन लकड़ी के मामले में वन विभाग ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रविवार को टनकपुर हाईवे से गिरफ्तार किया गया।
हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को वन विभाग की टीम ने रविवार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसके उपरांत न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि वन विभाग की टीम ने 5 जून से शुरू हुई दो दिवसीय कार्रवाई के दौरान टनकपुर अस्पताल रोड स्थित एक टाल से जमीन में छिपाकर रखे गए 63 से अधिक सागौन के लट्ठे बरामद किए थे। जांच के दौरान यह लकड़ी अवैध रूप से संग्रहित पाई गई थी।
डीएफओ ने बताया कि मामले में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अवैध लकड़ी के कारोबार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शेयर करे