चम्पावत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रमों की शुरुआत, लोहाघाट में विशेष समूह के साथ हुआ योगाभ्यास
चम्पावत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद चम्पावत में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ हो गया है। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को लोहाघाट के खूना स्थित हरी इन्द्रा होम स्टे में “विशेष समूह के साथ योगाभ्यास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश उप्रेती ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय आयुष मिशन) डॉ. सुधाकर गंगवार ने किया।
योगाभ्यास सत्र का संचालन योग अनुदेशक सोनिया आर्या ने किया। इस दौरान योग अनुदेशक प्रकाश नेगी एवं कविता बोहरा ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को योग के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी।
प्राकृतिक एवं हरित वातावरण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026) डॉ. उमेश भारती, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. इकरा खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन