July 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस

चंपावत ।

डीएम मनीष कुमार के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम, सुरक्षित और बाधारहित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा कचरा और मलबा हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव रोकना और सड़क को नुकसान से बचाना है।

उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण सड़क पर आने वाले मलबे, पत्थरों और बोल्डरों को तत्काल हटाने के लिए जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी और कार्मिक तैनात किए गए हैं, ताकि यातायात बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चलता रहे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी बाधा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर मार्ग को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को हर मौसम में सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

शेयर करे