October 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Dukan Ad
Dukan Ad

जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, पूर्व जिला मंत्री ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

लोहाघाट (चम्पावत)। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री नीरज सिंह बोहरा ने जिलाधिकारी चम्पावत को ज्ञापन सौंपकर जनकांडे पटवारी चौकी को पुनः संचालित किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विकासखंड बाराकोट के ग्राम जनकांडे में स्थित पटवारी चौकी के बंद होने से इससे जुड़े गांव त्यारो, सिंगोली, जानाकोट, मल्ली मल्लागोट, तल्ली मल्लागोट, झड़का, पड़का सहित अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पटवारी चौकी के निकटवर्ती गांवों के लोगों को भी असुविधा हो रही है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पटवारी चौकी का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे में मांग की गई है कि सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन संबंधित पटवारी की जनकांडे पटवारी चौकी में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध समाधान हो सके।

नीरज सिंह बोहरा ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

#जनकांडे #पटवारी_चौकी #लोहाघाट #चम्पावत #डीएम_चम्पावत #उत्तराखंड #जनहित #राजस्व_विभाग #ChampawatNews #Lohagha

शेयर करे