पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
चम्पावत। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चम्पावत स्टेशन क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, अशोक वर्मा, उमेश शर्मा, पवन ढेक, नानू बोहरा, सचिन माहरा, रंजीत अधिकारी, अनंत शाह, नीरज वर्मा, दीपक रसवाल, लोकेश पांडे, मुरलीधर जोशी, भुवन जोशी, ललित कालाकोटी, हरीश राय, संजू कुंवर, मनीष महर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद