मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश
चम्पावत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र अद्वैत आश्रम मायावती में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं तथा योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहृदयानन्द जी ने भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
योग अनुदेशिका लीला जोशी के निर्देशन में आयोजित सत्र में योग अनुदेशक विजय देउपा एवं सोनिया आर्या ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास वृद्धावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अद्वैत आश्रम प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधाकर गंगवार ने किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026) डॉ. उमेश भारती सहित बड़ी संख्या में योग साधक, श्रद्धालु, आयुर्वेद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
चम्पावत में लगेगी आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, किसानों को मिलेगा ग्राम स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन