April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चौमैल में श्री रामलीला सेवा जन चेतना मंच की भव्य रामलीला का तीसरे दिन धनुष यज्ञ का आयोजन

चौमैल में श्री रामलीला सेवा जन चेतना मंच की भव्य रामलीला का तीसरे दिन धनुष यज्ञ का आयोजन

लोहाघाट/चौमैल

श्री रामलीला सेवा जन चेतना मंच द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर दूर-दूर से आए राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया। लंका के रावण के साथ बाणासुर भी इस यज्ञ में शामिल हुए।रावण ने गर्व से कहा, “यह कोई आम धनुष नहीं है जिसे कोई भी तोड़ सके।” सभी राजाओं ने कटिबद्ध होकर धनुष को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन धनुष नहीं टूटा। इस असफलता के बाद राजा जनक ने विलाप करते हुए कहा कि “आज राजाओं से धनुष नहीं टूटा, सीता कुंवारी रह जाएंगी।” लक्ष्मण ने इस वाणी पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की वाणी कुल की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है।इस बीच, भगवान श्रीराम ने अपने उत्साह एवं पराक्रम से धनुष को तोड़कर जनक की प्रतिज्ञा पूरी की और विवाह का शुभ अवसर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन कार्की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दान बिष्ट मौजूद रहे। अध्यक्ष शिव दत्त जोशी ने दोनों अतिथियों को सॉल ओढ़ा कर गरिमापूर्ण स्वागत किया।रामलीला मंच समिति ने इस आयोजन की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया।

शेयर करे